पूर्व सरपंच को बीमार बताकर भेजा गया था अस्पताल, मामला तूल पकड़ा तो भेजा गया जेल

सरपंच प्रतिनिधि को जान से मारने की थी कोशिश
महासमुंद। ग्राम पंचायत कुकराडीस के सरपंच प्रतिनिधि के साथ मारपीट करने वाले पूर्व सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने पूर्व सरपंच को बीमार बताकर जेल भेजने की बजाय अस्पताल में भर्ती करा दिया। शुक्रवार को जब मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुकराडीह की सरपंच मिथलेश्वरी जोगी के प्रतिनिधि भारत कुमार जोगी ने 27 मार्च को तुमगांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराया कि, पूर्व सरपंच जीवनलाल साहू ने उनके साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने अपराध तो दर्ज कर लिया लेकिन 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो सरपंच प्रतिनिधि ने जनदर्शन में गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की सुबह पंचायत में वार्ड 11 के पंच दिनेश कुमार बारले, उपसरपंच चन्द्रकुमार यादव व कमल डहरिया (पंच पति) के साथ पेयजल के संबंध में काम कर रहा था। प्रभार दिए जाने के दौरान पूर्व सरपंच जीवन लाल साहू ने बताया था कि 10, 15 गली का लाइट उसके पास है उसे आप कभी भी ले जा कर लगा सकते हैं। बचत लाइट की जानकारी मांगने उपसरपंच चन्द्रकुमार यादव व कमल डहरिया के साथ जीवन लाल साहू की किराना दुकान में पहुंचे। बातचीत के दौरान जीवन लाल साहूू ने धौंस दिखाते हुए कहा कि उसके पास वर्तमान में 6 गली का ही लाइट है, 4 मैं लगवाऊंगा 2 ले जाना हो तो ले जाओ। उन्होंने 2 लाइट ले जाने से इंकार करने पर जीवन लाल साहू उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। घटना की रिपोर्ट तुमगांव थाने में 27 मार्च को दर्ज कराई गर्ई। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अस्वस्थता की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन, शुक्रवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.