10 से राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट समर कैंप

महासमुंद। विगत 12 वर्षो से मिनी स्टेडियम महासमुंद में टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी संचालित हो रही है। यह जिले की एकमात्र पेशेवर क्रिकेट एकेडमी है। टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के संचालक और हेड कोच एन.आई.एस.क्रिकेट कोच शबाब कुरैशी ने बताया कि टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी राज्य और जिले के लिए अच्छे खिलाड़ी तैयार करने निरंतर काम कर रही है। इस वर्ष समर कैंप 10 अप्रैल से 10 जून तक निरंतर 2 माह प्रतिदिन शाम 3:30 से 6:30 बजे तक टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी मिनी स्टेडियम में पेशेवर क्रिकेट कोचेस के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इस प्रशिक्षण कैंप में 5 वर्ष से 25 वर्ष तक के खिलाड़ी एडमिशन करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यहां से प्रति वर्ष हर वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ी चयनित होते हैं। अभी तक टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी महासमुंद ने महासमुंद के लिए रणजी खिलाड़ी से लेकर राज्य, राष्ट्रीय स्तरीय एवं विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ी महासमुंद को दे चुकी हैं। इन खिलाड़ियों में शशांक चंद्राकर, कृतेश साहू, त्रिपेश साहू, तुषार चंद्राकर, आयुष द्विवेदी, अनमोल द्विवेदी, मनोज पटेल, रवीना साहू, चंद्रकांत देवांगन आदि शामिल हैं। जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में शहर व जिला का नाम रोशन किया है।

इन्हें भी पढ़े