सुशासन तिहार को सफल बनाने अफसरशाही पर लगाम जरूरी: चोपड़ा

महासमुंद। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने मुख्यमंत्री की सुशासन तिहार पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसे सफल बनाने के लिए अफसरशाही पर लगाम कसनी होगी। जहां पहले से हजारों आवेदन जनदर्शन के दौरान दिए गए हैं वह वर्षों से धूल खा रहे हैं। डॉ. चोपड़ा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा कि ‘सुशासन तिहार’ के आवेदन लेने के साथ-साथ उनके जनदर्शन में आए वर्षों के आवेदनों की समीक्षा कर उनकी स्थिति जान लें, केवल विभागों को मार्क कर आवेदन भेज देने मात्र से उसका निराकरण न समझें। बुधवार को आम जनता की आई शिकायतों की सूची लगभग दो माह पूर्व कलेक्टर की मांग पर उन्हें दी गई थी और उनके द्वारा एक माह में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, पर आज तक कोई कार्रवाई न होने और उसकी जानकारी न देने पर यह मान्यता बलवती होती है कि अफसरशाही को जनता की कोई चिंता नहीं है।

इन्हें भी पढ़े