वार्ड-3 में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन

महासमुंद। शहर के वार्ड – 3 स्थित अयोध्या नगर में 5 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वार्ड पार्षद सुनैना पप्पू ठाकुर ने किया । उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि सीमेन्ट ब्रांडेड कम्पनी का उपयोग करें तथा पानी से क्यूरिंग लगभग 15 दिनों तक कराएं। रेत, गिट्टी की मात्रा उचित रहे। भूमिपूजन के अवसर पर पप्पू ठाकुर, पुरूषोत्तम यादव, रणजीत सिंग, ममता साहू, व्यू डेनियल, कविता साहू, रेणू साहू, लल्ली साहू, धनेश्वरी साहू, दिव्या चंद्राकर उपस्थित रहें।

इन्हें भी पढ़े