नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप
महासमुंद। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज लोहिया चौक में 8.01 बजे से 9.36 बजे तक नवकार महामंत्र का जाप किया गया। इस जाप का आयोजन विश्व के 109 देशों में एक साथ एक समय पर किया गया। बता दें कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र है जिसे प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव जी ने दिया था। महासमुंद में इस जाप का आयोजन सकल जैन श्री संघ के तत्वावधान में किया गया। जिसमें शहर के सभी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
