बिहार के दो तस्कर से 1.75 लाख का 11 किलो गांजा पकड़ाया
महासमुंद। सिघोड़ा में बिहार के दो तस्कर से 11 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए गांजे की कीमत 1लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिघोड़ा पुलिस को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति दो बैग में गांजा रखकर नेशनल हाईवे 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक में बस का इंतजार कर रहे है। टीम ने एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक आया जहां पर मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार दो व्यक्ति दो बैग रखकर बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उक्त बैग में गांजा रखना स्वीकार किया। दोनों तस्कर ने गांजा को संबलपुर ओडिशा से बिहार में खपाने ले जाना बताया गया। नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम मुन्ना सिंह पिता धरीक्षण सिंह (36) और दूसरे ने राजकुमार सिंह पिता मनोज कुमार सिंह (27) माधोपुर थाना मंझवलिया जिला पश्चिम चम्पारण बिहार का रहने वाला है। आरोपियों के एक बैग में 6 पैकेट और दूसरे बैग में 05 पैकेट से 11 किलो गांजा मिला। पकड़े गए गांजे की 1 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। टीम ने 20B NDPS act के तहत ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।
