सेवानित्ति पर व्याख्याता महानंद को दी गई विदाई

महासमुंद। शासकीय हाईस्कूल सोरिद में पदस्थ व्याख्याता धरम सिंह महानंद को अर्द्धवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। विदाई एवं सम्मान समारोह में हाई स्कूल स्टाफ, पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक शाला स्टाफ, पूर्व प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोरिद सरिता तिवारी, प्रमोद तिवारी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, नवनिर्वाचित सरपंच जानकी प्रहलाद ध्रुव, पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रभारी प्राचार्य सुखेंद्र द्विवेदी ने दी।

इन्हें भी पढ़े