संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण होगा आज
महासमुंद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 9 अप्रैल को प्रात: 11 बजे गायत्री शक्तिपीठ बरोंडा चौक महासमुंद में आयोजित है। जिसमें कक्षा पांचवी से 12वीं, महाविद्यालय तक नौ वर्गों में आयोजित परीक्षा में मेरिट सूची में आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व संबंधित संस्था के संस्था प्रमुखों एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रभारी शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
