15 से ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम
महासमुंद। ग्राम बेमचा स्थित शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन 15 व 16 अप्रैल को ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम विभिन्न विधाओं में होगा। भाषण, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 15 अप्रैल को ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में सम्मिलित महाविद्यालय से विजेता प्रतिभागियों का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रत्येक विधा में 3 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। 16 अप्रैल को सड़क सुरक्षा उपाय पर सेमिनार का आयोजन यातायात विभाग द्वारा किया जाएगा, जिसमें सभी सम्मिलित महाविद्यालय से विजेता प्रतिभागियों के साथ साथ 20-20 विद्यार्थी व स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे।
