खल्लारी मंदिर परिसर में 9 को किसान मोर्चा की बैठक

महासमुंद। विश्व धरोहर सिरपुर परिक्षेत्र को बचाने संकल्प बद्ध करणी कृपा उद्योग के विरोध में राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के झंडे तले 3 वर्ष से अधिक समय से चले आ रहे किसान सत्याग्रह आंदोलन को गति देने और अपने घोषणा के अनुसार 9 अप्रैल को खल्लारी मंदिर परिसर (भीमखोज) में दोपहर 1 बजे से किसान मोर्चा की बैठक रखी गई है। क्षेत्र को धुआं व प्रदूषण मुक्त करने के लिए करणी कृपा प्लांट को बंद कराने रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे होंगे। अध्यक्षता प्रसिद्ध रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के संस्थापक दाऊ जी.पी. चंद्राकर, किसान मोर्चा के प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद, प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर, छन्नू साहू, लालाराम वर्मा, विमल ताम्रकार होंगे। दौलत ध्रुव, करण साहू, शत्रुघ्न बैरागी, शत्रुघ्न साहू, रूपसिंह निषाद, मोतीराम नायक, धनेश्वर निषाद, टिकेलाला जलक्षत्री, संतोष यादव, प्रह्लाद ध्रुव, कुंजराम चेलक, रमेश साहू, बोधन यादव डोमार ध्रुव वेणीराम पटेल, बोधन यादव, रामनाथ ढीढी, राधेश्याम व अन्य शामिल होंगे।

इन्हें भी पढ़े