सोसाइटी के पुनर्गठन के लिए दावा आपत्ति 23 तक

बलौदाबाजार,7 अप्रैल 2025। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों की पुनर्गठन योजना 2025 जारी की गई है। जिसकी अधिसूचना छ.ग. राजपत्र (असाधारण) कमाक 284 नवा रायपुर गुरुवार, दिनांक 03 अप्रैल 2025 में प्रकाशित किया गया है। पुनर्गठन योजना 2025 के तहत अनुसूची-एक, दो, तीन जारी किया गया है। जिसका अवलोकन समस्त समिति कार्यालयों, समस्त सहकारी बैंक शाखा कार्यालयों, कार्यालय नोडल अधिकारी, जिला सकारी केन्द्रीय बैंक बलौदाबाजार-भाटापारा तथा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में किया जा सकता है। इस संबंध में सोसाइटी के सदस्यों, हितबद्ध पक्षकार, सोसाइटियों, बैंक शाखाओ एवं अन्य द्वारा सोसाइटी के पुनर्गठन से संबंधित अपना अभ्यावेदन/दावा/आपत्ति लिखित में कार्यालय उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बलौदाबाजार-भाटापारा में तीन प्रतियों में दिनांक 23 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी दावा/आपत्ति/अभ्यावेदन स्वीकार नहीं की जायेगी।

इन्हें भी पढ़े