दलदली में 5 दिवसीय रूद्र महायज्ञ
महासमुंद। दलदली (उमरदा) में 5 दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन 7 से 11 अप्रैल तक किया जा रहा है। हवन प्रतिदिन सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा। इसी तरह शाम 4 से साढ़े 6 बजे तक धार्मिक प्रवचन होगा। यज्ञाचार्य पं. पंकज तिवारी होंगे। यज्ञ को लेकर रविवार 6 अप्रैल को अनुष्ठान समेत प्रायश्चित पूजा विधान पूर्ण कराया गया।
