खरोरा में अखंड रामायण 6 अप्रैल से
महासमुंद। ग्राम खरोरा में पांच दिवसीय अखंड रामायण का आयोजन 6 से 11 अप्रैल तक होगा। प्रथम पुरस्कार 10001, द्वितीय पुरस्कार 7001, तृतीय पुरस्कार 5001, चौथा पुरस्कार 3001, पांचवां पुरस्कार 2001 रूपए रखा गया है। प्रत्येक मानस मंडली को 1100 रुपए दिया जाएगा। सुबह 10 से 12 बजे के बाद मंच नहीं दिया जाएगा। 11 अप्रैल समापन के दिन दोपहर 12 बजे के बाद मंच नहीं दिया जायेगा।