महिला से मारपीट, ससुरालियों के खिलाफ जुर्म दर्ज
महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा में एक विवाहिता के साथ उनके ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। खिलेश्वरी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह ग्राम सरकड़ा निवासी मनीराम डड़सेना के साथ वर्ष 2024 में सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। विवाह के 2- 3 माह बाद से पति वाद-विवाद करते थे। जिसकी जानकारी उन्होंने पिता व परिवार वालों को दी। तब पिता भूखन लाल सिन्हा 5 जनवरी 2025 को मायके रायपुर लेकर गए, बाद वह 5 फरवरी को वापस अपने ससुराल सरकड़ा गई। कुछ समय बाद उनके पति फिर गाली गलौज करने लगे। 26 मार्च की रात 9 बजे गाली गलौज करने लगे जिसे सुन ससुर उदेराम डड़सेना, सास भोगबाई, देवर देवशंकर एवं देवरानी गनीता सभी ने एक राय होकर आज तुझे जान से मार देंगे कहते हुए मारपीट की। बाद वह पड़ोस के लोकप्रकाश के घर गई और डॉयल 112 में कॉल कर पुलिस को बुलाई। पुलिस की समझाइश पर ससुराल में रात में रही। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।