गायत्री मंदिर ट्रस्ट समिति की हुई बैठक

महासमुंद। शांतिकुंज के केंद्रीय प्रतिनिधि मुकेश अदलखा की उपस्थिति में गायत्री मंदिर महासमुंद के ट्रस्टियों की देवपूजन पश्चात केंद्रीय प्रतिनिधि का स्वागत किया गया। गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण से बैठक प्रारंभ हुई। अदलखा ने देव संस्कृति विद्यालय महासमुंद के छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाने के लिए शिक्षा स्टाफ एवं गायत्री परिवार के कार्यकताओं को सहयोग करने अपील की। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर मिशन के गतिविधियों को संचालित करने की बात रखी। वर्ष 2026 में माता भगवती देवी शर्मा एवं अखंड ज्योति का शताब्दी वर्ष मनाने कहा गया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बोधराम साहू, नरेंद्र नायक, देव संस्कृति विद्यालय की अध्यक्षा शशिप्रभा थिटे एवं देव संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरि सहित अन्य परिजनों ने एक स्वर से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सहमति दी एवं मिशन के कार्य को मिलजुलकर करने की बात कही। इस दौरान एलके मेश्राम, रिखीराम साहू, विश्राम साहू, जगमोहन साहू, शांतुलाल साहू, हीरालाल साहू, राधेश्याम चंद्राकर, कैलाश साहू, धनवंतरी सिन्हा, बिसौहाराम साहू, लाल जी साहू, दुष्यंत साहू, धनीराम चकधारी, नीलाराम ठाकुर, अजय साहू, सुकालू निषाद उपस्थित रहे।