राजयोगिनी दादी जानकी की 5वीं पुण्यस्मृति मनाई गई
महासमुंद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजयोगिनी दादी जानकी की 5वीं पुण्यस्मृति दिवस स्थानीय सेवा केंद्र उपकार भवन नयापारा में मनाया गया। ब्रम्हा कुमारियों और ईश्वरीय परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने आज के दिन एक अवगुण छोड़ने और सदगुण धारण करने की प्रतिज्ञा ली। सेवा केंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीति दीदी ने कहा कि पूरा विश्व आज के दिवस को वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में भी मनाता है। दादी इस संस्थान की बहुत ही मिलनसार और कुशल नेतृत्व करने वाले सेनानी थीं, उन्हें विश्व की सबसे स्थिर चित्त महिला का खिताब प्राप्त था। उनका जन्म 1916 को सिंध प्रांत में हुआ था। बचपन से ही आध्यात्मिकता में रुचि रखने वाली दादी परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का संदेश पूरे विश्व को दिया।
