नगर पालिका उपाध्यक्ष ने किया बस स्टैंड का निरीक्षण, मिली अव्यवस्था
महासमुंद। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने बस स्टैण्ड का औचक निरीक्षण किया। शिकायत मिली थी कि बस स्टैण्ड स्थित सुलभ शौचालय में महिलाओं से बाथरूम जाने का 10 रुपए मनमानीपूर्वक लिया जा रहा है। शुलभ शौचालय के ठेकेठार को हिदायत दी गई कि बाथरूम नि:शुल्क है, उनसे वसूली न की जाएं। नहाने एवं शौच का ही निर्धारित शुल्क लें अन्यथा नगर पालिका ठेका परिवर्तन करेगी। वाटर एटीएम का भी निरीक्षण किया गया। सीएमओ से चर्चा की गई। 10-15 दिन में वाटर एटीएम चालू करने कहा गया। इसी तरह यात्री प्रतीक्षालय कई वर्षों से जालों से भरा हुआ है। पंखे एवं लाइट भी नहीं है। सीएमओ को समस्याओं से अवगत कराया गया। बस स्टैंड के अन्दर एक कमरा है, जिसमें महीनों से ताला लगा हुआ है। उसकी चाबी की कोई जानकारी नही है। श्री राठी ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि बस स्टैण्ड में शराब माफियाओं का आतंक चल रहा है। रैन बसेरा में महिला रैन बसेरा के तरफ सेप्टिक टैंक नहीं है। बस स्टैण्ड में संचालित दाल भात सेंटर का भी निरीक्षण किया गया, जहां देखा गया कि खाना पकाने की व्यवस्था साफ सुथरा थी। प्रतिदिन 300-400 लोग दाल भात सेंटर में 5 रुपए प्रति थाली भोजन करते हैं। संचालक से आस-पास साफ सुथरा रखने कहा गया। अधिकारियों को समय-समय पर बस स्टैण्ड का निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान गौरव राठी, रोशन बग्गा, तिलक पटेल, सार्थक साहू एवं बस स्टैण्ड के नागरिक उपस्थित रहे।
