सभापतियों को विभाग का बंटवारा
महासमुंद। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने छग नगर पालिका अधिनियम की धारा 70 के अंतर्गत तथा नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू के पत्र में प्रस्तावित सदस्यों से प्रेसीडेंट इन कौंसिल का गठन कर प्रभारी सदस्यों को विभाग आवंटन किया है। इसमें नपा उपाध्यक्ष व पार्षद वार्ड 14 देवीचंद राठी को विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग सभापति, वार्ड 02 पार्षद जय कुमार देवांगन को आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग सभापति, वार्ड 27 पार्षद गुलशन कुमार साहू को जलकार्य विभाग सभापति, पार्षद वार्ड के 09 सूरज नायक को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग सभापति, पार्षद वार्ड के 05 जितेन्द्र देवनारायण ध्रुव को राजस्व तथा बाजार विभाग सभापति, पार्षद वार्ड के 15 ईश्वरी भोई को खाद्य नागरिक आपूर्ति, पुनर्वास तथा नियोजन विभाग का सभापति, वार्ड की 01 पार्षद ज्योति रिंकू चंद्राकर को शिक्षा महिला तथा बाल कल्याण विभाग का सभापति बनाया गया है।
