सोहम हॉस्पिटल को डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके सोहम क्रिटिकल केयर एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल को डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान अस्पताल द्वारा गंभीर मरीजों की उत्कृष्ट देखभाल, क्रिटिकल केयर सेवाओं में अद्वितीय योगदान और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया गया।
समारोह में डिप्टी मुख्यमंत्री ने सोहम हॉस्पिटल की सेवाओं की सराहना करते हुए इसे एक मिसाल बताया और कहा कि सोहम हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित किए हैं। यह अस्पताल न केवल उन्नत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का भी कार्य कर रहा है।
सोहम हॉस्पिटल ने अपने क्रिटिकल केयर यूनिट (आईसीयू) में अब तक सैकड़ों गंभीर मरीजों की जान बचाई है। आधुनिक मशीनों और तकनीकों से सुसज्जित इस अस्पताल ने मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। यह सम्मान विशेष रूप से अस्पताल द्वारा गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए दी जाने वाली छूट और फ्री मेडिकल कैंप्स के सफल आयोजन के लिए दिया गया। इन शिविरों में न केवल मुफ्त परामर्श और जांच की सुविधा दी जाती है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
सम्मान पर समाजजनों का जताया आभार है। सोहम हॉस्पिटल के संचालक और प्रबंधन टीम ने इस सम्मान के लिए राज्य सरकार, डिप्टी सीएम अरुण साहू और समाज के सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि यह सम्मान उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है और वे भविष्य में और अधिक मेहनत के साथ समाज के प्रति अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।