पेड़ में फांसी पर मिली लाश

महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-53 में पिथौरा के काठी ढाबा के पास एक व्यक्ति ने ईमली पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिथौरा पुलिस ने बताया कि जयलाल यादव (43) लाखागढ़ का रहने वाला था। वह बुधवार सुबह करीब 8 बजे घर से साइकिल में निकला था। काठी ढाबा के पास स्थित इमली के पेड़ में फांसी पर उनकी लाश पाई गई।
घटना स्थल के पास से मृतक की साइकिल मिली है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक साइकिल को पेड़ के पास रखकर पेड़ में चढ़ा होगा और खुदकुशी कर ली। लोगों ने पेड़ पर लाश लटकती देख थाने में सूचना दी।पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में परिजनों व उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक मृतक के आत्महत्या करने का पता नहीं चला पाया है।