गांजे के साथ एमपी के दो गिरफ्तार
महासमुंद। सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा परिवहन कर रहे मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 90 हजार रुपए का 26 किलो गांजा सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 04 सीजी 9177 की एनएच-53 पर रेहटीखोल में नाकेबंदी की गई। कार की तलाशी में डिक्की से दो नग प्लास्टिक बोरी में 13-13 किलो कुल 26 किलो नमीयुक्त गांजा (कीमत 3.90 लाख रुपए) जब्त किया गया। आरोपी दोराहा सिकंदरगंज हाउस नंबर 28 सिहोर (मध्यप्रदेश) निवासी धर्मेंद्र मीणा (27), वार्ड नंबर 21 दोराह्य जिला सिहोर (मध्यप्रदेश) निवासी विजय सिंग मालवीय (23) को धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने उक्त गांजा बलांगीर ओडिशा से सीहोर मध्यप्रदेश ले जाना बताया। घटना में प्रयुक्त कार व आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों से गांजा के बड़े डीलरों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
