रिवर्स हो रहे ट्रक से बाइक क्षतिग्रस्त

महासमुंद। रिवर्स हो रहे ट्रक की चपेट में एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को नयापारा अछरीडीह निवासी देवराज लहरी ने बताया कि 23 मार्च को वह अपने बड़े भाई अर्जुन लहरी के साथ अपनी पल्सर बाइक सीजी 04 पीक्यू 6766 से आरंग सामान खरीदने जा रहा था। नेशनल हाईवे 53 बिरकोनी एचपी पेट्रोल पंप के सामने चाय दुकान में चाय पी रहे थे। उसी समय सड़क किनारे खड़ा टाटा ट्रक क्रमांक ओडी 05 क्यू 0275 के चालक ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार से रिवर्स करते पीछे खडी बाइक को ठोकर मार दिया। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।