फाग गीतों में जमकर झूमीं महिलाएं
छत्तीसगढ़िया स्वर्णकार महिला मंडल का होली मिलन
महासमुंद। छत्तीसगढ़िया स्वर्णकार महिला मंडल ने होली मिलन उल्लासपूर्वक मनाया। सोनी समाज की महिलाओं ने श्री राधा-कृष्ण की छायाचित्र का पूजन -अर्चन एवं गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। गणेश जी के वंदन पश्चात फाग गीतों में महिलाएं जमकर झूमीं। कृष्ण-राधा के भक्तिमय फाग गीतों पर समाज की महिलाएं व बच्चे नृत्य कर कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया। त्योहार हमारे जीवन में खुशियां, उल्लास और सामाजिक मेल-जोल लाते हैं। साथ ही वह हमारी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को भी मजबूत करते हैं। इसी भाव को लिए हुए स्वर्णकार महिलाओं ने आपस में मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हुए समाज के सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की। समारोह में समाज की वरिष्ठ लता सोनी का जन्मदिन केक काटकर एवं मुंह मीठा कर मनाया गया। इस रंगारंग आयोजन में समाज की सरला सोनी, राखी सोनी, पूर्णिमा सोनी, कुंती सोनी, सरोज सोनी, रेणु सोनी, डाली सोनी, बरखा सोनी, नीता सोनी, भावना सोनी, सारिका सोनी, दीक्षा सोनी,लता सोनी, प्रतिमा सोनी आदि मौजूद रहीं।
