फूलों व गुलाल संग ब्राम्हण समाज ने मनाया होली मिलन
महासमुंद। ब्राम्हण समाज के होली मिलन कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने फाग गीतों के साथ गुलाल व फूलों से होली मिलन के कार्यक्रम को यादगार बनाया। ब्राम्हण समाज अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने गुलाल लगाकर सभी विप्र बंधुओं का स्वागत किया। सचिव दीपक तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। विनती शर्मा ने उपस्थित महिलाओं का गुलाल लगाकर अभिवादन किया। विप्र बंधुओं के साथ महिलाओं ने भी फाग गीत गया। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष होरीलाल पांडे, वर्तमान उपाध्यक्ष अश्वनी तिवारी, नगर पुरोहित पंकज तिवारी, अनुज पांडेय, संतोष मिश्रा, हितेंद्र शर्मा, युवा ब्राम्हण समाज अध्यक्ष समीर तिवारी महिला ब्राम्हण समाज अध्यक्ष राजेश्वरी पांडे, सरिता तिवारी, मधु तिवारी, शीला पांडे, निरंजना शर्मा, वाणी तिवारी, अर्चना तिवारी, संजय शर्मा, मनीष शर्मा, गिरधर पांडे, अरुणेंद्र दीवान, हेमंत महाराज, प्रीतक बाजपेयी, सुधांशु दीवान, तुमगांव से ऋषि शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सत्य नारायण तिवारी, अग्रज शर्मा संदीप दीवान, बसंत तिवारी, राजेश्वर खरे, संतोष शर्मा, शंकर पांडे, महेश शर्मा, देवेंद्र दुबे, बिंदु आचार्य सहित बड़ी संख्या में ब्राम्हण बंधु उपस्थित रहे। समाज में जागरुकता लाते हुए मिलजुल कर त्योहार मनाने से आनंद दोगुना हो जाता है, इस संदेश के साथ पारंपरिक पकवानों का भी स्वाद लिया गया। समाज के वरिष्ठ कवि राजेश्वर खरे व सतीश पांडेय के फाग गीत व अग्रज शर्मा, मनीष शर्मा के नगाड़ा के थाप ने समां बांधा।
