सीईओ ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा
दंतेवाड़ा, 06 मार्च 2025। जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा द्वारा विकासखण्ड कुआंकोंडा अन्तर्गत में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान श्री नाहटा ने अन्य योजनाओं की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। और कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि लाभार्थियों को समय पर आवास मिले। इस योजना के कार्यान्वयन की लगातार निगरानी करें और किसी भी प्रकार की देरी को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाएँ। इस बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
