समय-सीमा बैठक, आवेदित प्रकरणों को प्रमुखता देवें- कलेक्टर

दंतेवाड़ा, 06 मार्च 2025। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदित प्रकरणों का शत प्रतिशत संतृप्तिकरण किया जाना सुनिश्चित करें इसके लिए संबंधित विभाग अपने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को शिविर में अपनी अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें। शिविरों में अधिकारियों कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरतापूर्वक लिया जाएगा और नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल और विभागीय योजनाओं से संबंधित मुद्दों की भी गहन समीक्षा की गई।
साथ ही जिले में स्कूल छात्र, छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य शत प्रतिशत, आरएमएसए के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण, जिले में पीएम श्री स्कूलों के मॉनिटरिंग, आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन मरम्मत कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य में कृषक पंजीयन अभियान, सभी विभागों एवं कार्यालयों में 31 तक ई-ऑफिस प्रणाली, के तहत सभी नए सॉफ्टवेयर सिस्टम तक पहुंच प्राप्त करने के लिए जीओवी, एनआईसी ईमेल आईडी बनाना, जैसे समय सीमा प्रकरणों में भी कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश दिया गया। समय सीमा बैठक में जल जीवन मिशन, महिला जन जागरूकता, उन्मुखीकरण अभियान के तहत विभागों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।