क्रिकेट प्रतियोगिता में नांदगांव ब्लास्टर की टीम बने विजेता
महासमुंद। ग्राम नांदगांव में नांदगांव ब्लास्टर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। जिसका फायनल मैच बेलसोंडा 11 बनाम नांदगांव ब्लास्टर के बीच हुआ। इसमें नांदगांव ब्लास्टर टीम विजय रही। इस अवसर जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े ने विजयी टीम को ट्राफी और मेडल प्रदान किया।
