झेरिया लोहार समाज का हुआ वार्षिक अधिवेशन
महासमुंद। तुमगांव परिक्षेत्र झेरिया लोहार समाज का दो दिवसीय वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन विश्वकर्मा भवन घोड़ारी में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सामाजिक बंधुओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर नवनिर्वाचित सरपंच पार्वती सुधीर बंजारे का स्वागत व सम्मान किया। समाज के अध्यक्ष किशन विश्वकर्मा ने सामाजिक गतिविधियों पर मार्गदर्शन दिया तथा समाज में फैली नशा संबंधी बुराईयों को समाप्त कर एक अच्छे समाज का निर्माण व शिक्षित समाज बनाने पर जोर दिया। वार्षिक आय-व्यय पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष आशाराम विश्वकर्मा, मंत्री द्वारिका विश्वकर्मा, सभापति संतूराम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मयाराम विश्वकर्मा, सचिव सहदेव विश्वकर्मा, सहसचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा, संचालक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, कांपा सरपंच नंदकुमार विश्वकर्मा, धमुख विश्वकर्मा, संजय, हेमलाल राधु, अंतराम, मनोहर विश्वकर्मा सहित सामाजिकजन उपस्थित थे।
