करंट से झुलसा युवक, मौत
महासमुंद। बिजली फाल्ट सुधारने खंभे में चढ़ा युवक करंट से बुरी तरह झुलस गया। उक्त युवक का उपचार रायपुर में चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार झलप क्षेत्र के कोलपदर फीडर उल्बा, कछारडीह में फाल्ट आ गया था। जिसे सुधारने बिजली विभाग का कर्मचारी खुद जाने के बजाए संविदा कर्मचारी वाहन चालक भागी साहू को बिजली सुधार के लिए भेज दिया था। ग्रामीणों के अनुसार युवक जानकारी के अभाव में जिस खंभा में बिजली चालू थी उस खंभे पर चढ़ गया। तार के समीप आते ही करंट का जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर गया। बताया जा रहा है, चार दिन पूर्व उक्त युवक बिजली करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ था उनका उपचार रायपुर में चल रहा था, शनिवार को युवक की मौत की हो गई। युवक चार-पांच माह पूर्व से संविदा में चालक के रूप में कार्यरत था।
