प्लांट से फसलों की क्षति, मुआवजा दें : चोपड़ा

महासमुंद। पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि करणी कृपा पाॅवर प्लांट से समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिसका समाधान करना आवश्यक हो गया है। चोपड़ा ने बताया है कि प्लांट से प्रदूषण बढ़ रहा है। फसलों को नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही प्लांट होने के कारण और भी बहुत सी समस्याएं सामने आ रही है। उन्होनें कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक अशांति फैली हुई है। प्लांट की समस्याओं के चलते पूरे क्षेत्र के लोगों द्वारा आंदोलन किए जा रहे हैं। प्लांट के कारण जिन किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है, उन्हें मुआवजा दिलाए जाने की पहल हो।