नगरीय प्रशासन मंत्री से मिले नपाध्यक्ष
महासमुंद। नगर पालिका महासमुंद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने उपमुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन विभाग) अरुण साव से रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री से नगर विकास में सहयोग करने आशीर्वाद मांगा। साथ ही नगर पालिका महासमुंद के विभिन्न लंबित विकास कार्यों को लेकर उनसे चर्चा की। निखिल ने मंत्री साव से बहुप्रतीक्षित मांगों को पूर्ण करने की मांग की है।
