विनोद बनाये गए बलौदाबाजार पर्यवेक्षक

महासमुंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा नगर निगमों, नगर पालिकाओं में सभापति व नेता प्रतिपक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसी तारतम्य में पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर को बलौदाबाजार का पर्यवेक्षक बनाया गया है।