पीएम किसान सम्मान निधि, एक लाख 31 हजार 118 किसानों के खाते में 32.70 करोड़ हस्तांतरित

महासमुंद 25 फरवरी 2025। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त सोमवार को प्रधानमंत्री ने बिहार के भागलपुर से जारी की। जिसमें भारत के 9.80 करोड़ से अधिक लाभार्थी कृषकों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपए हस्तांतरण किया गया । कृषि विभाग के मुताबिक महासमुंद जिले में कुल 131118 कृषकों को 32.70 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पी.एम. किसान सम्मान निधि के छ: वर्ष के रूप में कृषि विकास किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महासमुन्द एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन पटेल, रमेश साहू ,सेवाराम कुर्रे, उप संचालक कृषि एफ.आर कश्यप, कृषि विज्ञान केंन्द्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एस के वर्मा, डॉ. साकेत दुबे विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी.), इंजीनियर रविश केशरी, विषय वस्तु विशेषज्ञ (जल एवं मृदा अभि.), डॉ. पुनिथा कार्तिकेयन, प्रोग्राम सहायक (कम्प्यूटर), कमलकांत लोधी, प्रक्षेत्र प्रबंधक एवं आसपास ग्राम के कृषकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में निकरा परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति उपयोजनांतर्गत 15 किसानों को हस्तचलित स्प्रेयर प्रदान किया गया।