कलेक्टर जनदर्शन, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बालोद, 25 फरवरी 2025। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आयोजित जनदर्शन मंे पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर जनदर्शन में पहुँचे लोगों के समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्र्राम गिधवा के ग्रामीणों ने अपने गांव में कोटवार नियुक्त करनेे की मांग की। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कसहीकला के किसान कवल सिंह ने किसान सम्मान निधि की किश्त की राशि दिलाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के पश्चात् संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन से नियमित रूप से प्रारंभ हो गया है।
