आशीर्वाद लेने घर -घर पहुंचे नवनिर्वाचित पार्षद भाऊराम

महासमुंद। सुभाष नगर के वार्ड नंबर 25 के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद भाऊ राम साहू ने वार्डवासियों से मुलाकात की। स्थानीय श्री हनुमान मंदिर में पूजा पश्चात रैली निकालकर वार्डवासियों के घर-घर जाकर नागरिकों का आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि वार्ड 25 राधा कृष्णन वार्ड से श्री साहू ने 387 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें 576 मत मिले।