पंच, सरपंच व जनपद पंचायत सदस्यों का सारणीकरण 19 को, जिपं सदस्यों का सारणीकरण 20 को

दंतेवाड़ा, 18 फरवरी 2025। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन से जारी विज्ञप्ति अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अन्तर्गत प्रथम चरण में विकासखण्ड दन्तेवाड़ा एवं गीदम का मतदान दिनांक 17 को सम्पन्न हुआ। आयोग के समय-अनुसूची अनुसार जनपद पंचायत दंतेवाड़ा अन्तर्गत पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्यों का सारणीकरण 19 को जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के सभाकक्ष में समय प्रातः 9 बजे से होगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत गीदम के अन्तर्गत पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्यों का ’’टेबुलेषन’’ कार्य जनपद पंचायत गीदम सभाकक्ष में समय प्रातः9 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्यों का सारणीकरण 20 को जिला पंचायत दंतेवाड़ा के भू-तल स्थित सभाकक्ष में प्रातः 10.30 बजे से किया जावेगा।