पंचयात चुनाव पहला चरण, 88.17 प्रतिशत मतदान

कोरिया, 18 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के पहले चरण में सोनहत विकासखंड के 42 ग्राम पंचायतों में 17 को मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हुआ। क्षेत्र के 90 मतदान केंद्रों पर 88.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो इस निर्वाचन क्षेत्र में लोकतांत्रिक जागरूकता का प्रतीक है। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की निगरानी कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने स्वयं की। वे देर रात तक मतदान दलों की स्थिति पर नजर रखती रहीं और उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित की। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे यह चुनाव पूर्णतः शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा।