बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारी करें सुनिश्चित, राशनकार्ड ई केवाईसी के कार्यों को करें पूर्ण-कलेक्टर

गरियाबंद 18 फरवरी 2025। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा के केंद्रीयकृत आयोजन की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परीक्षा के सुचारू आयोजन की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में योजनाओं के सैचुरेशन की भी जानकारी ली। साथ ही स्कूली बच्चों के आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र निर्माण की जानकारी लेकर कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन कार्ड ई केवाईसी, किसान सम्मान निधि, ई केवाईसी, लैंड सीडिंग एवं आधार अपडेशन की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, नवीन भगत सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक में ई एचआरएमएस में क्रियान्वयन, फार्मर्स रजिस्ट्री, ई ऑफिस क्रियान्वयन, बॉयोमेट्रिक उपस्थिति, विभागो के लंबित भुगतान, फॉरमर्स रजिस्ट्री, लोकसभा चुनाव के लंबित भुगतान, विभिन्न योजनाओं के सेचुरेशन, पीएम किसान सम्मान निधि, ईकेवायसी, लैंड सीडिंग, आंकाक्षी ब्लॉक के इंडीकेटर, आंगनबाड़ी कार्यकता एवं सहायिका लंबित नियुक्ति, अनुकम्पा नियुक्ति, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों पर कार्यवाही, कार्यालयों में समय पर उस्थिति एवं लंबित शिकायतों के प्रकरणों आदि की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थान के आसपास तम्बाकू उत्पाद के सामग्री प्रतिबंधित करने को कहा। स्कूलों के लिए रंग-रोगन, लघु मरम्मत एवं अन्य कार्यो के लिए जो राशि स्वीकृति की गई है उसे शीघ्र करायें। विभागीय अधिकारी लंबित देयकों का निराकरण करें। यदि बजट की कमी है तो उच्च कार्यालय से मांग करें। कलेक्टर ने बैठक में उल्लास कार्यक्रम की प्रगति एवं अपार आईडी निर्माण के संबंध में भी जानकारी लेकर कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।