पंचायत निर्वाचन में भंग करने पर दो लोगों पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही, भेजा गया जेल

बलरामपुर 18 फरवरी 2025। एसडीएम शंकरगढ़ द्वारा जानकारी दी गई है कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत मतदान के एक दिवस पूर्व 16 को रात 10.30 बजे ग्राम भगवतपुर दौरे पर थे। इस दौरान शमसुद्दीन अंसारी पिता जाकिर अंसारी, निवासी ग्राम भगवतपुर एवं शादाब अंसारी पिता सादीर अंसारी, निवासी ग्राम कुसमी के द्वारा तीन वाहन (1बस, 2 कार) में लगभग 15 लोग सवार होकर चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे थे। और वहाँ पर प्रचार-प्रसार को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में आचार संहिता लागू है। इनके द्वारा प्रचार प्रसार बंद होने के बावजूद भी 15 लोगों को अपने तीनो वाहनों में बैठाकर मतदाताओं को पत्रकार होने का धौंस दिखाते हुये परिशांति भंग किया गया जा रहा था। मौके पर एसडीएम के द्वारा टीम के साथ उनके वाहनों की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर वाहनों मे प्रतिबंधात्मक दवाई प्राप्त हुआ जिसमें अधिक दवाइयां एक्सपायरी हो चुकी थी। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर शमसुद्दीन ने अवैध रूप से लोगों का ईलाज करना स्वीकार किया गया। साथ ही एसडीएम ने बताया कि नगरपालिका निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पंचायत कुसमी में 11 तारीख को मतदान के दौरान किसी अन्य महिला को बुर्का पहनाकर मतदान केंद्र में वोट डलाने के प्रयास करते पकड़े जाने पर एसडीएम कुसमी द्वारा शादाब खान पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया । मतगणना उपरांत 15 को शादाब खान जेल से रिहा हुआ था एवं समुसद्दीन अंसारी द्वारा एसडीएम कुसमी पर अपनी पत्नी के जमीन संबंधी मामले के लिए अनैतिक दबाव बनाने पर जनवरी माह में समसुद्दीन अंसारी पर प्रतिबंधात्मक कर जेल भेजा गया था।
उक्त कार्यवाही में एसडीएम शंकरगढ़ आनंद राम नेताम, तहसीलदार डॉ. मोहनलाल भारद्वाज, नायब तहसीलदार गजराज सिंह, पटवारी रविकांत यादव, महेन्द्र कुजुर, पुरंदर यादव, अनुप टोप्पो, गनमैन राजेन्द्र यादव एवं एसआई रोशन लकड़ा एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।