कटेकल्याण, गीदम व कुआकोंडा के ग्राम पंचायतों के शिफ्ट हुए मतदान केन्द्रों की सूची जारी
दंतेवाड़ा, 14 फरवरी 2025। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन ) से जारी विज्ञप्ति अनुसार जनपद पंचायत कटेकल्याण, गीदम, कुआकोंडा के शिफ्टिंग हुए मतदान केन्द्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार जनपद पंचायत कटेकल्याण के ग्राम पंचायत के बड़े गादम (मतदान केन्द्र क्रमांक-60) को ग्राम गुड़से ( शिफ्टिंग मतदान केन्द्र भवन-प्राथमिक शाला गुड़से), ग्राम पंचायत प्रतापगिरी (मतदान केन्द्र क्रमांक-61) को ग्राम जंगम पाल (शिफ्टिंग मतदान केन्द्र भवन-माध्यमिक शाला जंगम पाल), जनपद पंचायत गीदम के तहत कौरगांव (मतदान केन्द्र क्रमांक-5), को पाहुरनार (शिफ्टिंग मतदान केन्द्र भवन-पंचायत भवन पाहुरनार), जनपद पंचायत गीदम के तहत कौरगांव (मतदान केन्द्र क्रमांक-6), को पाहुरनार (शिफ्टिंग मतदान केन्द्र भवन-आंगनबाड़ी केन्द्र पाहुरनार), जनपद पंचायत कुआकोंडा (मतदान केन्द्र क्रमांक-47), को मड़कामीरास (शिफ्टिंग मतदान केन्द्र भवन-हाई स्कूल मड़कामीरास), ग्राम पंचायत पोटाली (मतदान केन्द्र क्रमाक-60), को ( शिफ्टिंग मतदान केन्द्र भवन-उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन कक्ष क्र.-1 पोटाली), ग्राम पंचायत पोटाली (मतदान केन्द्र क्रमाक-61), को ( शिफ्टिंग मतदान केन्द्र भवन-उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन कक्ष क्र.-02 पोटाली ), शिफ्ट किए गए है।
