जनपद पंचायत दुर्ग के लिे 16 को, पाटन के लिए 19 व धमधा के लिए 22 को मतदान सामग्री का वितरण

दुर्ग, 14 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन (जिला पंचायत दुर्ग एवं जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन) के अंर्तगत पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में सामग्री वितरण/वापसी स्थल पर मतदान दल के कर्मियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग डॉ. मनोज दानी (मोबाईल-93010-50771) को नोडल अधिकारी तथा सिविल सर्जन एवं सह अस्पताल अधीक्षक, दुर्ग हेमन्त साहू (मोबाईल-78796-49648) को सहायक नियुक्त किया गया है। जिसके अनुक्रम में पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में समय-अनुसूची (कार्यक्रम) अनुसार मतदान कर्मियों को चिकित्सा सुविधा नियत दिवस में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत दुर्ग के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में 16 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 17 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पाटन में 19 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 20 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी। जनपद पंचायत धमधा के लिए शासकीय महाविद्यालय सिरनाभाठा धमधा में 22 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 23 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.