नौ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ

कोरबा 14 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत सभी 6 नगरीय निकायों नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद् दीपका, नगर पालिका परिषद् कटघोरा, नगर पालिका परिषद् बांकी मोगरा, नगर पंचायत पाली एवं नगर पंचायत छुरीकला की मतगणना 15 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना दिवस से एक दिन पहले आज आईटी कॉलेज में रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार द्वारा मॉकड्रिल के माध्यम से मतगणना का पूर्वाभ्यास किया गया। यहां नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद् दीपका एवं नगर पालिका परिषद् बांकी मोगरा की मतगणना की जाएगी। नगर पालिका परिषद् कटघोरा व नगर पंचायत छुरीकला की मतगणना – शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में तथा नगर पंचायत पाली की मतगणना – मंगल भवन नगर पंचायत पाली में किया जाएगा। यहां भी तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर निगम कोरबा में ईवीएम की मतगणना हेतु 4 कक्ष में वार्डवार 67 टेबल एवं रिटर्निग आफिसर द्वारा डाक मतपत्रों की गणना पृथक से 01 कमरे में 07 टेबल में की जाएगी। इसी तरह नगर पालिक परिषद् दीपका में मतगणना हेतु 21 टेबल,् बांकी मोगरा में वार्डवार 30 टेबल, कटघोरा में वार्डवार 15 टेबल, नगर पंचायत छुरीकला में 01 कक्ष में वार्डवार 15 टेबल, नगर पंचायत पाली में मतगणना हेतु 01 कक्ष में वार्डवार 15 टेबल लगाई जाएगी। दीपका, बांकीमांगरा, कटघोरा, छुरी और पाली में रिटर्निग आफिसर द्वारा डाक मतपत्रों की गणना मतगणना हेतु निर्धारित कमरे के टेबल में की जाएगी। नगरीय निकायों के लिए बनाये गए प्रत्येक मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/गणना एजेन्टों के लिए पृथक प्रवेश द्वार होगे तथा रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निग आफिसर एवं गणना में लगे अधिकारी/कर्मचारियों के लिए भी पृथक प्रवेश द्वार होगें। सभी अभ्यर्थियों, गणना एजेंटों एवं उनके निर्वाचन एजेंटों को पहचान पत्र जारी किये जायेगे। असुविधाओं से बचने के लिए सभी अपने परिचय पत्र के साथ मतगणना हॉल में प्रातः 8 बजे तक प्रवेश करेंगे।