बेमचा में छात्राओं को दिया जा रहा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

महासमुंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा मार्शल आर्ट, कराटे, तथा अन्य आत्मरक्षा तकनीकों की शिक्षा दी जा रही है, जिससे छात्राएं विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा कर सकें।
रेडक्रॉस प्रभारी किरण पटेल ने छात्राओं को इस प्रशिक्षण के लाभों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं और प्रशिक्षकों के साथ आत्मरक्षा अभ्यास में भी सहभागिता दिखाई, जिससे छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। साथ ही, उन्होंने प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस एल पाटकर ने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्राओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं से इस प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में वायएस बलिहार, पीके ध्रुव, तुलेंद्र सागर, किरण पटेल, तारिणी कहार, महेश्वरी साहू, वीके तिवारी, कुंती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, संगीता चंद्राकर, विनोद वर्मा, मनीष साहू, पूर्णिमा सिन्हा, रश्मि चंद्राकर, हेमलता साहू, कार्यालयीन स्टॉफ से जागेश्वरी गोस्वामी, आकांक्षा पात्रे एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.