अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
महासमुंद। अज्ञात वाहन की ठोकर से मार्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी की सुबह लगभग 3 बजे गड़बेड़ा निवासी विनोद कुमार निषाद (40) मार्निग वॉक पर निकला था, गिरी ढाबा के पास एनएच 53 के पास अज्ञात वाहन के चालक ने विनोद को ठोकर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।