अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल, जुर्म दर्ज

महासमुंद। बीते माह बिरकोनी के पास सड़क हादसे के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस को ममता यादव ने बताया कि उनके पति टीकाराम यादव पावर प्लांट बेलसोंडा में काम करते हैं। वह रोज तुमगांव से बेलसोंडा आना-जाना करते हैं। 25 जनवरी की रात 9 बजे फोन आया कि उनके पति का बिरकोनी के पास दुर्घटना हो गया है और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले गए हैं, फिर थोड़ी देर बाद पता चला कि उनके पति को जिला अस्पताल से रायपुर एम्स अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। एम्स रायपुर में 27 जनवरी को अपने पति को भर्ती कराया। उनके दोनों पैर व हाथों में गंभीर चोटें आई थी। पूछने पर बताया कि 25 जनवरी को पावर प्लांट बेलसोंडा से वह अपने घर तुमगांव जा रहा था, रात करीब 8.30 बजे बिरकोनी के पास पहुंचने पर पीछे से अज्ञात वाहन के चालक ने ठोकर मार दिया। रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ धारा 125 (ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।