पीएम मोदी के सेवा कार्यों पर दिल्लीवासियों ने लगाई मुहर : भाऊराम

महासमुंद। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भाऊराम साहू ने दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि देश की राजधानी में 27 वर्ष बाद कमल खिला है। इस जीत से देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। दिल्ली के चुनाव पूरे देश के लिए संकेत हैं। दिल्ली में देश के लगभग सभी राज्यों से लोग रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों पर दिल्लीवासियों ने मुहर लगाई है। श्री मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने जा रहे हैं। दिल्ली में जीत से दिल्ली का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुद्दाविहीन राजनीतिक कर फ्री के नाम पर लोगों को बरगलाया। जनता को प्रलोभन देकर वोटों को खरीदने की कोशिश की थी। वहीं दिल्ली के असली मुद्दों पर पर्दा डालने का काम आप ने किया था। दिल्ली की जनता ने आप पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है। जनता ने बता दिया कि देश में लोकतंत्र है और हमेशा रहेगा। बीजेपी पर देश की जनता विश्वास करती है। दिल्ली में आप के कुशासन से जनता त्रस्त थी। आप के नेताओं ने वहां घोटाले किए। यही वजह है कि आप के सभी वरिष्ठ नेता चुनाव हार गए। यह भाजपा पर दिल्ली की जनता के भरोसे का प्रतीक है।