प्रचार के नाम पर मारपीट, दो पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज
महासमुंद। पिथौरा में कांग्रेस के प्रचार के नाम पर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड 08 लहरौद निवासी व सेलून संचालक परमेश्वर सेन के साथ दो लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करता है कहते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि 6 फरवरी को परमेश्वर सेन को नरेन्द्र डड़सेना ने फोन कर अपनी दुकान में बुलाया। दुकान में नरेन्द्र नहीं था, इसी बीच देवराज कपूर आया और उन्हें देखकर कहने लगा कि कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करता है दलाल कहकर परमेश्वर से गाली-गलौज की। बाद वह अपने सेलून आ गया, तभी पीछे-पीछे देवराज कपूर भी वहां आ गया और गाली देते हुए मारपीट की । प्रार्थी के सेलून के बगल में गुरबख्श सिंह कपूर की दुकान है, इस दौरान वह भी आया और पीटने लगा, इसी बीच सेलून में काम कर रहे प्रार्थी का पुत्र योगेश सेन छुड़ाने लगा तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है। इसी तरह पुलिस को महाराणा प्रताप वार्ड 06 पिथौरा निवासी देवराज कपूर ने शिकायत में बताया कि 6 फरवरी की शाम अपने बड़े भाई गुरबख्श सिंह की दुकान में बैठा था। करीब 07 बजे परमेश्वर सेन का पुत्र योगेश सेन अपनी दुकान से उन्हें गाली दे रहा था, इसी बीच वह योगेश को उनकी दुकान के सामने जाकर बोला कि क्यों गाली -गलौज कर रहे हो, इतने में योगेश के पिता परमेश्वर सेन ने कांग्रेस के साथ गद्दारी कर रहे हो कह कर पिता-पुत्र ने जान से मारने की धमकी देते मारपीट की । मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)- बीएनएस, 296-बीएनएस, 3(5)-बीएनएस, 351(2)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
