39 मवेशी बरामद, तस्कर फरार
महासमुंद। सिंघोड़ा पुलिस ने मवेशियों को पीटते व हत्या करने ओडिशा ले जा रहे दो लोगों से 39 नग मवेशी बरामद की है। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10,4,6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दीवानपाली स्कूल के पीछे पहुंची तो मवेशी तस्कर फरार हो चुके थे। मौके पर पुलिस ने 17 नग गाय, एक नग बैल, 15 नग बछिया, 6 बछड़ा कुल 39 नग मवेशी बरामद किया। पशु चिकित्सा विभाग ने मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मवेशियों का पालन पोषण व्यवस्थापन हेतु मां भगवती बहुद्देशीय गौ शाला सोनपुरी के प्रभारी अंगद कुमार डड़सेना को सौंपा।
