चुनाव ड्यूटी कर्मचारी ईडीबी से किया मतदान

महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव में जिन शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगाई गई है, वे मतदान से वंचित न हों इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र ( ईडीबी) की सुविधा दी है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के 06 नगरीय निकाय के लिए सभी नगरीय निकाय में आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय कर्मचारी मतदान किया।
बता दें कि जिले के तीन नगर पालिका, दो नगर पंचायत सहित पार्षद पद के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है। जिन शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन में लगाई गई है, वे मतदान से वंचित न हों इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र (ईडीबी) की सुविधा दी है। जिसके तहत आज
महासमुंद नगरपालिका क्षेत्र से 65 कर्मचारी, तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र से 12 कर्मचारी, बागबाहरा नगरपालिका क्षेत्र से 01 कर्मचारी एवं सरायपाली नगरपालिका क्षेत्र से 20 कर्मचारी मतदान कर रहे हैं। पिथौरा नगर पंचायत में किसी ने प्रारुप 19 का उपयोग नहीं किया और बसना में निर्विरोध अध्यक्ष पद के प्रत्याशी निर्वाचित हो चुके हैं। इस तरह जिले के कुल 97 शासकीय कर्मचारी आज मतदान कर रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे से मतदान जारी है। मतदान करने वालों में मुख्यत: इलेक्शन ड्यूटी वाले कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। अध्यक्ष व पार्षद के मतदान के लिए अलग-अलग मत पत्र जारी किया गया है।