चाकू लेकर डराने वाला युवक पकड़ाया

महासमुंद। नयापारा मछली मार्केट के पास रविवार को चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड 9 नयापारा महासमुंद निवासी सचिन ध्रुव (30) चाकू लहराते हुए लोगों को आतंकित कर रहा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।